फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhathghat of Budhiya Mata temple illuminated with 31 thousand lamps

Kushinagar News: 31 हजार दीयों से जगमग हुआ बुढ़िया माता मंदिर का छठघाट

Thu, 31 Oct 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Oct 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Chhathghat of Budhiya Mata temple illuminated with 31 thousand lamps
पडरौना। नगर के जनरल विपिन रावत नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट पर बुधवार की देर शाम छोटी दीपावली मनाई गई। इस दौरान 31,000 दीये जलाए गए। दीयों के प्रकाश से छठ घाट जगमग हो उठा।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि इस छठ घाट को शासन की झील तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत नगर पालिका की तरफ से विकसित कराया गया है। घाट को किड्स पार्क एवं पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा यहां 108 फीट ऊंची हनुमान की मूर्ति स्थापित करने की योजना है। आने वाले समय में इस मंदिर को और विकसित किया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम को चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत वीरेंद्र महाराज, सभासद संतोष मद्धेशिया, भोली जायसवाल, रामाश्रय गौतम, सोनू कुशवाहा, शुभावती देवी, सरिता देवी, चंदा देवी, प्रियंका गुप्ता, मोनी मिश्र, सुशीला देवी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान धनंजय मिश्रा, सुभाष सिंह, ब्रजेश शर्मा, आलोक चौबे, नीरज मिश्रा, विनय पांडेय, आलोक विश्वकर्मा, सिद्धार्थ जायसवाल, विनय गोंड, जयप्रकाश मद्धेशिया, छोटेलाल, सुधीर मद्धेशिया, पवन जायसवाल, सागर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed