फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhath begins with Nahay-Khaay, markets ready too

Kushinagar News: नहाय-खाय के साथ छठ शुरू, बाजार भी तैयार

Sat, 25 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chhath begins with Nahay-Khaay, markets ready too
पडरौना के तिलक चौक पर पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद 
पडरौना। लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। चार दिन के इस पर्व को लेकर बाजार से लेकर घाट तक सज गए हैं। व्रतियों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन होगा। पुलिस, प्रशासन भी इसके मद्देनजर सभी तैयारियां मुकम्मल करने में लगा है।
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार सज गए हैं। बाजार में केरल और तमिलनाडु से नारियल मंगाए गए हैं। वहीं, पिछले साल की तुलना में सूप, दउरा और मिट्टी के सामान समेत अन्य पूजना सामग्री के दाम लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा की तैयारियों में जुटी महिलाएं शुक्रवार को पूरे दिन खरीदारी में व्यस्त रहीं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार के त्योहारी सीजन यानि शारदीय नवरात्र की शुरुआत से लेकर छठ पूजा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर महिलाएं कपड़े व आभूषण की खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रही हैं। फल विक्रेता राजेश जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, सुनील मद्धेशिया, बृजेश कुशवाहा ने बताया कि केरल और तमिलनाडु से नारियल और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व महाराष्ट्र से अनन्नास की खेप बाजार में उतर चुकी है। शनिवार से इसकी बिक्री और बढ़ जाएगी। सजने लगीं दुकानेंछठ महापर्व को लेकर शनिवार से पडरौना शहर के सुभाष चौक, बावली चौक, रामकोला रोड और तिलक चौक के अलावा अन्य जगहों पर अस्थाई दुकानें लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed