फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhapra Court Anand Vihar Terminal Express 24 and 25 June

Kushinagar News: 24 और 25 जून को भी चलेगी छपरा कचहरी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

Mon, 19 Jun 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chhapra Court Anand Vihar Terminal Express 24 and 25 June
तमकुहीरोड। थावे-कप्तानगंज मार्ग पर दो फेरा के लिए संचालित छपरा कचहरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को पूर्वोत्तर रेलवे ने 24 जून और 25 जून को भी एक फेरा के लिए चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन 24 जून को छपरा कचहरी से सुबह आठ बजे चल कर 25 जून को सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहां दो घंटे के ठहराव के बाद सुबह सात बजे से छपरा के लिए वापस रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन की उपयोगिता को देखते क्षेत्र के लोगों ने इसे नियमित संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छपरा कचहरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को पहले ही 18 जून और 25 जून रविवार को सुबह आठ बजे से और 19 जून व 26 जून को चलाया जाना है। इसका एक फेरा मंगलवार को सुबह पूरा भी हो जाएगा। इसी बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने एक दूसरी ट्रेन छपरा कचहरी से आनंद विहार टर्मिनल तक मात्र एक फेरा के लिए चलाने की मंजूरी दे दी है। 24 जून को छपरा कचहरी से सुबह आठ बजे से और 25 जून को सुबह सात बजे से आनंद विहार टर्मिनल से चलाई जाएगी। 24 जून को यह ट्रेन छपरा कचहरी से सुबह आठ चलकर 11:42 बजे तमकुहीरोड, 12:18 बजे पडरौना, 13:05 बजे कप्तानगंज, 14:25 बजे गोरखपुर, 15:18 बजे खलीलाबाद, 15:45 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसीतरह गोण्डा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए 25 जून की सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुचेगी। वहां दो घंटे के ठहराव के बाद यह ट्रेन पुनः छपरा कचहरी के लिए वापस रवाना हो जाएगी और 26 जून की सुबह 4:40 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी। क्षेत्र के विभिन्न ट्रेड के व्यापारी नेता अमरनाथ गुप्ता, मायाशंकर निर्गुणायत, लव जायसवाल, राहुल सोनी, धर्मदेव गुप्ता आदि ने कहा कि इस रूट पर दिल्ली तक ट्रेन चलाने की मांग 2011 में हुए आमान परिवर्तन के बाद से ही की जा रही है। यदि इस रेलमार्ग पर दिल्ली तक नियमित ट्रेन चरे तो क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने के साथ लोगों को दिल्ली की यात्रा करने में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed