{"_id":"683caa2e62aca932cc098e8e","slug":"chemicals-were-applied-on-faces-grooms-and-brides-side-clashed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138642-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेहरे लगाया केमिकल, घराती-बराती भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेहरे लगाया केमिकल, घराती-बराती भिड़े
Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित शादी समारोह में किरकिरी (केमिकल) लगाने को लेकर घराती-बराती में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। सूचना पर आई पुलिस विवाद को शांत कराते हुए वर पक्ष से दूल्हा सहित दो और वधू के पिता को थाने ले गई।
कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सेवरही थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में तय हुई थी। शादी कस्बा के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में होना था। लोकाचार के बाद वर और वधू के साथ परिजन व करीबी रिश्तेदार अलग- अलग समय पर निर्धारित विवाह स्थल प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान शाम करीब सात बजे वधू पक्ष की ओर से आई एक युवती ने वर पक्ष के ओर से आए एक युवक के चेहरे पर किरकिरी (केमिकल) लगा दिया।
तमकुहीराज कस्बा चौकी प्रभारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया शादी के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। पूछताछ के लिए दोनों पक्षों से कुछ लोगों को थाने लाया गया है।