फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Check food items regularly, make people aware too

Kushinagar News: खाद्य पदार्थों की करें नियमित जांच, लोगों को भी करें जागरूक

Sat, 30 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Check food items regularly, make people aware too
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक हुई। डीएम ने नकली, अधोमानक और मिथ्या छाप औषधियों एवं प्रसाधन सामग्री, मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण व विक्रय पर रोक लगाने की जांच व कार्रवाई लगातार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थो का विक्रय सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करें। दुकानों पर बिक रहे मिठाई, पनीर, मसालों, खाद्य तेल, दालों के निमार्ण व विक्रय पर विशेष निगरानी रखें। दूध व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए लोगों को घरेलू स्तर पर जागरूक करें। विद्यालय में एमडीएम के खाद्य पदार्थो की जांच कर नमूना संग्रह करें। इस कार्रवाई की जानकारी बीएसए को दें। डीएम ने औषधि विक्रेता एसोशिएसन को मेडिकल स्टोर पर फूड सप्लीमेंट, बेबी फूड, मिल्क पाउडर व अन्य खाद्य पदार्थाें को बेचने के लिए पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत फूड हैण्डलिंग करने वाले स्टोरों की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से जांच करा कर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। वहीं, कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को दिए जा रहे खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और फल एवं सब्जियों पर कीटनाशक का प्रयोग नहीं करने के लिए किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया है फलों पर स्टीकर न लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, डीपीओ शैलेंद्र राय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, लाल बाबू गुप्ता, अशोक मणि त्रिपाठी, अजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed