{"_id":"62d30e5f4994772cd5619670","slug":"cheating-charge-on-bride-kushinagar-news-gkp443933931","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये की ठगी करके दुल्हन फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रुपये की ठगी करके दुल्हन फरार, केस दर्ज
विज्ञापन

उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के धनौजी रोड, फाजिलनगर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहू पर करोड़ों रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित खुर्शीद आलम ने तहरीर में बताया है कि उनके बेटे की शादी बिहार राज्य के सिवान जिले की एक युवती के साथ 12 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी के पहले से ही उसका प्रेम संबंध किसी युवक से चल रहा था। ससुर का आरोप है कि मायके के लोगों को साथ मिलाकर बहू ने साजिश के तहत 20 लाख रुपये के आभूषण बनवाए। सिवान में 60 लाख रुपये का भूखंड लिया। साथ ही लाखों रुपये का बीमा अपने नाम से कराया। जिद करके बहू ने 10 मई को अपने चाचा को साढ़े चार लाख रुपये का उधार भी दिलवाया। चाचा के साथ ही वह मायके चली गई। बाद में जब उनके बेटे ने फोन किया तो वह फोन नहीं उठा रही है। खुर्शीद आलम का बेटा जब ससुराल पहुंचा तो मालूम हुआ कि उसकी पत्नी किसी के साथ कहीं चली गई है। पटहेरवा एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।