फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CHC In-charge recommends withholding clerk's salary.

Kushinagar News: सीएचसी प्रभारी ने लिपिक का वेतन रोकने की संस्तुति

Tue, 15 Sep 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
CHC In-charge recommends withholding clerk's salary.
पकड़ियार बाजार। सीएचसी नेबुआ नौरंगिया में तैनात वरिष्ठ लिपिक पर विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने और बिना पूर्व सूचना के कार्यस्थल से गायब रहने का आरोप लगा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मामले में सीएमओ को पत्र भेजकर वरिष्ठ लिपिक का वेतन बाधित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा है कि सीएचसी पर तैनात वरिष्ठ लिपिक रमेश चंद्र विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वह बिना पूर्व सूचना के ही कार्यस्थल से अनुपस्थित हो जाते हैं। इससे पत्राचार से संबंधित कार्य समय से पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ लिपिक के इस आचरण से कर्मचारियों में भी नाराजगी है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक के कार्य व्यवहार में सुधार नहीं होने के कारण अस्पताल कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएमओ को वेतन बाधित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed