{"_id":"6394d4c6f8433c6e5a5cb50e","slug":"chaura-khas-police-station-inaugurated-kushinagar-news-gkp460418985","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौरा खास थाने का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौरा खास थाने का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
चौरा खास थाने का हुआ लोकार्पण
बेलवा कारखाना/बनकटा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के चौरा खास के खैरटिया गांव में स्थित एक मकान में शनिवार को नया थाना खुल गया। यह जनपद का 21वां थाना है। इस नवसृजित थाने का सांसद, विधायक, एसपी व एडीएम ने लोकार्पण किया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, एसपी धवल जायसवाल और एडीएम देवी दयाल वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान सांसद ने कहा कि चौरा खास नया थाना खुल जाने से अपराध पर अंकुश लगेगा। शासन की मंशा है कि पीड़ितों को त्वरित न्याय प्रदान किया जाए। यह थाना इस उम्मीद पर खरे उतरेगा, ऐसा विश्वास है।
विज्ञापन
एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में चौरा खास थाना बन जाने से संबंधित गांवों के लोगों को न्याय मिलेगा। एडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया कि चौरा खास, जौरा बाजार व बनकटा बाजार सहित 71 गांवों को मिलाकर यह थाना बनाया गया है। अब लोगों को किसी अन्य थाने पर नहीं जाना पड़ेगा। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। अंत में नवसृजित थाने के प्रभारी राजेश मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, दिवाकर मणि त्रिपाठी, चमन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, एएसपी रितेश कुमार सिंह, तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, पटहेरवा के थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, ग्राम प्रधान हेमंत कुमार सिंह, रंजय द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।