{"_id":"63b71186736c5306600ab733","slug":"chaupal-will-be-installed-in-28-villages-of-the-district-from-today-officials-will-listen-to-complaints-kushinagar-news-gkp4633389117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिले के 28 गांव में आज से लगेगी चौपाल, अधिकारी सुनेंगे फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिले के 28 गांव में आज से लगेगी चौपाल, अधिकारी सुनेंगे फरियाद
विज्ञापन
जिले के 28 गांव में आज से लगेगी चौपाल, अधिकारी सुनेंगे फरियाद
- शासन के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को ब्लॉक के दो गांवों में होगा आयोजन
- चौपाल में शामिल होने के लिए रोस्टर जारी, सीडीओ ने तैनात किए नोडल अधिकारी
पडरौना। शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम स्तरीय चौपाल का आयोजन होगा। इसके तहत छह जनवरी को जिले के 28 गांव में चौपाल आयोजित होंगे, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के साथ ही लोगों की शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
यह जानकारी सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि बीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। चौपाल में सबसे पहले सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत, स्कूलों में हुए निर्माण कार्य समेत ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्य का निरीक्षण और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित पात्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान निधि आदि सरकारी योजनाओं की चर्चा कर लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण हो सके। इसके लिए प्रत्येक चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। सीडीओ ने बताया कि जिन गांव में चौपाल आयोजित है, उस गांव के लोग समय पर चौपाल में पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से अपनी शिकायतों का निस्तारण कराएं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई परेशानी हो तो उसे अवगत कराएं।