{"_id":"6340682a2a02a7031e768232","slug":"chaupal-organise-in-mathiya-bujurg-kushinagar-news-gkp4531759190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
मठिया में ममता देवी की समस्या सुनती सीडीओ गुंजन दिवेदी।संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस
- सीडीओ ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/छितौनी। ग्रामीणों की समस्या को जानने के लिए सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने चौपाल लगाया। इस बीच उन्होंने लोगों की समस्या सुनीं। लापरवाही बरतने पर सहायता समूह के एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
शुक्रवार को खड्डा ब्लाक के मठिया बुजुर्ग के पंचायत भवन पर सीडीओ ने चौपाल का आयोजन किया। शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान एक महिला ने जलभराव की शिकायत की। सीडीओ ने ग्राम प्रधान को समस्या के समाधान के लिए कहा।
इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय मठिया बुजुर्ग का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यालय में बच्चों की कम संख्या मिली। अध्यापकों को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सहकारी समिति के निरीक्षण में रजिस्टर सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के एडीओ आईएसबी को कार्य में लापरवाही मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान सीएमओ सुरेश पटारिया, ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, बीडीओ खड्डा विनीत यादव, एडीओ प्रदीप मल्ल, समाज कल्याण अधिकारी शफीक अली सहित अन्य मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित मिले डॉक्टर
छितौनी। सीडीओ ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक डॉक्टर और एक स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ ने औषधि और मरीज रजिस्टर चेक किया। स्टॉक रजिस्टर में दवा, इंजेक्शन व एक्सपायर दवाओं के बारे में फॉर्मासिस्ट रविंद्र गुप्ता से जानकारी ली। जांच में पता लगा कि डॉ. राहुल और स्टाफ नर्स मीना कुमारी बिना किसी सूचना के गायब हैं। इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान सिसवा मनिराज निवासी मंजू देवी पेट दर्द से छटपटा रही थीं। सीडीओ ने उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान सीएमओ सुरेश पटारिया, डॉ.अरविंद कुमार, डॉ. सुशील कुमार, एलटी देवेंद्र चौधरी, सन्नी गुर्जर, निशांत मिश्रा, दीपक आदि मौजूद रहे।