फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chandresh had his eyes on his elder brother's share of the land

Kushinagar News: बड़े भाई के हिस्से की जमीन पर थी चंद्रेश की नजर

Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chandresh had his eyes on his elder brother's share of the land
तमकुहीराज। रिश्ते की चचेरी बहन को फावड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतारने व तीन लोगों को घायल करने का आरोपी चंद्रेश स्वभाव से लालची व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। बड़े भाई की दो बेटियां होने के कारण आरोपी की नजर उनके हिस्से की जमीन पर थी।
विज्ञापन


बड़े भाई ने जब अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए जमीन का एक हिस्सा बेचा तो उसने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध शुरू कर दिया। सोमवार दोपहर इसी का परिणाम रहा कि आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया। हत्यारोपियों की तलाश में सेवरही पुलिस की दो टीमें लगी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है। धुरिया इमिलिया निवासी हत्या व मारपीट का आरोपी चंद्रेश उर्फ़ चंद्रशेखर तीन भाई हैं। बड़े भाई स्वामीनाथ मद्धेशिया की केवल दो बेटियां ही हैं।
विज्ञापन


फेरी लगा परिवार का पालन-पोषण करने वाले स्वामीनाथ बड़ी बेटी सरिता की शादी को लेकर परेशान थे। रिश्तेदारों व अन्य लोगों की मदद से कुछ वर्ष पूर्व सरिता की शादी तय की और जरुरी खर्चे के लिए अपने हिस्से का जमीन उन्होंने ने गांव के मुन्ना मद्धेशिया से बेचने के लिए सौदा तय किया और जमीन बैनामा कर मिले रुपयों से सरिता के हाथ पीले कर दिए। बड़े भाई से अलग रह रहा आरोपी चंद्रेश उर्फ़ चंद्रशेखर मुन्ना मद्धेशिया से रंजिश रखता था और जब भी मौका मिलता उलझ जाता था। सोमवार दोपहर एक बजे मुन्ना मद्धेशिया बैनामे की जमीन पर मिट्टी भरवा रहे थे। इसी दौरान चंद्रेश अपनी पत्नी के साथ पहुंचा और हमलावर होते हुए रिश्ते में चचेरी बहन फूलमती देवी को फावडे़ से काट डाला और मुन्ना मद्धेशिया, गीता देवी व सगी भतीजी रोली को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मुन्ना मद्धेशिया का उपचार लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां मंलवार को उनकी माैत हो गई। रोली का इलाज रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में जारी है। सेवरही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में सोमवार शाम से ही दबिश दे रही है। घटना की वास्तविकता जानने के लिए सेवरही पुलिस दस से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। इंस्पेक्टर सेवरही धीरेन्द्र राय ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed