फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chandra Bhushan Pandey became president

चंद्रभूषण पांडेय बने अध्यक्ष

Wed, 11 Jan 2017 11:31 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chandra Bhushan Pandey became president
चुनाव हुआ - फोटो : अमर उजाला
 बुधवार को हाटा तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। चंद्रभूषण पांडेय को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी
विज्ञापन

रौनक अली की देर रेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।
बुधवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक चले चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदाधिकारी निर्विरोध रूप से चुन लिए गए। अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभूषण पांडेय और योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल कर दिया। मतदान में कुल 93 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। मतगणना में चंद्रभूषण पांडेय को 66 मत और प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को 27 मत प्राप्त हुए। इस तरह 39 मतों से चंद्रभूषण पांडेय को विजयी घोषित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में निर्विरोध रूप से रामजी प्रसाद महामंत्री, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रवि नारायण त्रिपाठी और रामेश्वर पांडेय उपाध्यक्ष, मान सिंह, अमरेंद्र कुमार जायसवाल और बृजेश कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। एसडीएम अजय
नारायण सिंह, तहसीलदार हरिश्चंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed