फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chandeshwar Sharma 'Parwana' to be honoured for Bhojpuri-Hindi dictionary

Kushinagar News: भोजपुरी–हिंदी शब्दकोश के लिए सम्मानित होंगे चंदेश्वर शर्मा ‘परवाना’

Wed, 25 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chandeshwar Sharma 'Parwana' to be honoured for Bhojpuri-Hindi dictionary
कसया। भोजपुरी साहित्यकार चंदेश्वर शर्मा ‘परवाना’ को उनकी कृति “भोजपुरी–हिंदी शब्दकोश” के लिए 21 मार्च को वाराणसी के बरजी गांव में सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली की साहित्यिक संस्था तथागत की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। दिल्ली में हाल ही में हुई संस्था की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बिहार, आरा निवासी प्रोफेसर प्रकाश उदय की कृति ‘अरज निहोरा’ को राहुल सांकृत्यायन लोक भाषा भोजपुरी तथागत सम्मान और परवाना को भोजपुरी–हिंदी शब्दकोश सम्मान देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक में संस्थान के संरक्षक एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एनपी सिंह, राष्ट्रीय संयोजक सोनी पांडेय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोपाल यादव और डॉ. देवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, की उपस्थिति प्रस्तावित है। सम्मान की घोषणा पर चंदेश्वर शर्मा ‘परवाना’ ने साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों और अपने मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके सम्मानित होने पर ओम प्रकाश द्विवेदी, आरके भट्ट, दिनेश तिवारी ‘भोजपुरिया’, डॉ. अवधेश नंद, अवध किशोर ‘अवधु’, राम नरेश शर्मा, विकास वैभव, अश्वनी दूबे, डॉ. हरीओम मिश्रा, हृदयानंदन्द शर्मा, सार्जेंट अभिमन्यु पांडेय और आकाश महेशपुरी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। भोजपुरी भाषा के संरक्षण और संवर्धन में भोजपुरी–हिंदी शब्दकोश को एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भाषा-संवर्धन की दिशा में उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed