{"_id":"688a7f09ade5c30ca902f957","slug":"chances-of-rain-for-one-or-two-more-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142612-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक-दो दिन और बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक-दो दिन और बारिश के आसार
Thu, 31 Jul 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बुधवार को हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो दी, लेकिन इसके बाद बढ़ी उमस ने पूरे दिन बेचैनी बनाए रखी। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक ऐसे ही मौसम बनने के आसार हैं। इस दौरान जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिले के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
मौसम ने सुबह से ही राहत भरा रुख दिखाया था। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। लोग उम्मीद कर रहे थे कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन दिनभर में सिर्फ कई बार हल्की छींटें ही पड़ीं। सुबह कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, मगर उसका असर ज्यादा नहीं दिखा। दोपहर होते-होते आसमान फिर से बादलों से ढक गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह सिलसिला दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुक कर चलता रहा, लेकिन बारिश न तो ज्यादा तेज हुई और न ही देर तक चली। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उसम की स्थिति बनी रही। बारिश की हल्की बूंदों से जहां कुछ समय के लिए ठंडक का अहसास हुआ, वहीं बाद में हवा की रफ्तार थमने और नमी बढ़ने से हर कोई परेशान नजर आया। घरों में पंखे और कूलर चलते रहे, फिर भी उमस ने बेचैन किया।