फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chairman handed over a letter to the Urban Development Minister.

Kushinagar News: नगर विकास मंत्री को चेयरमैन ने सौंपा पत्र

Fri, 19 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chairman handed over a letter to the Urban Development Minister.
तमकुहीराज। प्रदेश सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से चेयरमैन नगर पंचायत तमकुहीराज जेपी गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की। नगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों विस्तृत चर्चा के बाद विभिन्न योजनाओं के शीघ्र कियान्वयन के लिए पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता ने बताया नगर के जल निकासी व्यवस्था को बेहतर व प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया। इसके अलावे वार्ड संख्या 14 (चंद्रशेखर आजाद नगर) को टाउन फीडर से जोड़ने के लिए विद्युत विभाग द्वारा प्रेषित स्टीमेट के अनुरूप आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराकर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की। वार्ड नंबर 14 में बिज़ली आपूर्ति की व्यवस्था तरया सुजान बिजली घर से संचालित हो रही हैं। इसके कारण वार्ड के लोगों को दिक्कते होती हैं। इसके अलावे नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी है। जनहित सर्वोपरि है और नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में शामिल है। नगर जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र शुरु कराने का आश्वासन नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed