फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Certificate distributed among 40 beneficiaries

Kushinagar News: 40 लाभार्थियों में वितरित हुआ प्रमाणपत्र

Tue, 12 Dec 2023 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Certificate distributed among 40 beneficiaries
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरपुर माफी में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं की जानकारी दी गई। क्षेत्र के 40 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हो रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार कटिबद्ध है। युवाओं व किसानों के साथ गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, पीएम सम्मान निधि, पीएम आवास आदि योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सुगंधा देवी, गरदी देवी, सुंदरी देवी, ममता देवी, निर्जली देवी, रामबृक्ष, राम अवध, गोवर्धन प्रसाद, मोहन गुप्ता, जयप्रकाश, बिहारी, खदेरू, पल्टू यादव सहित 40 लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित किया। इस दौरान बीडीओ उषा पाल, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, रामअधार राजभर, एडीओ पंचायत मोहन सिंह, प्रधान हरिश्चंद्र पासवान, हरिगोविंद रौनियार, विकास तिवारी, ईश्वरचंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed