फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Central audit team visited villages and listened to grievances.

Kushinagar News: केंद्रीय ऑडिट टीम ने किया गांवों का दौरा, सुनीं समस्याएं

Sat, 27 Jun 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Central audit team visited villages and listened to grievances.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में त्रिवेणी चीनी मिल ग्रुप की केंद्रीय ऑडिट टीम ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। किसानों से संवाद कर चीनी मिल की ओर से मिल रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। रामकोला के सिंगहा परिक्षेत्र में सौरहा खुर्द गांव के चरिघरवा, दूबरहा, कलवारी पट्टी,खैरटिया में बैठक आयोजित की गई। फील्ड ऑफिसर प्रिंस झा व ऑडिटर लोकेश कुमार ने किसानों से खेतों की मिट्टी जांच, कृषि उपकरणों की उपलब्धता, उर्वरकों के वितरण और विभिन्न अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। किसानों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और जरूरी सुझाव लिए। किसान नीरज कुशवाहा ने जलभराव से गन्ने की फसल के नुकसान का मुद्दा उठाया व ड्रेनों की सफाई की मांग की। ग्राम प्रधान शंभू गुप्ता ने खेतों की मिट्टी की जांच कराने की मांग की। इस मौके पर डीजीएम बृजेश सिंह, गन्ना सलाहकार डॉ. एम.के. त्रिपाठी, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सतीश चौहान, विनोद तोमर, उमेश चौरसिया, बृजेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, नवीनचंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed