फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Celebrated Thai Holi Songkran with pompousness

धूमधाम से मनाई थाई होली सोंगक्रान

Sun, 15 Apr 2018 11:00 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 15 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Thai Holi Songkran with pompousness
त्योहार। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कसया।     रविवार को कुशीनगर के थाई मंदिर में रविवार को थाई होली सोंगक्रान मनाई गई। इसी के साथ थाई नव वर्ष का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर थाई और क्षेत्रीय लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी और उपहार भेंट किया।        
विज्ञापन


सुबह थाई नव वर्ष का आगाज होते ही थाई वाट परिसर में विशेष पूजा शुरू हो गई। थाई वाट मंदिर के मुख्य पुजारी फ्रा प्रथमा बोधियोंग व डीएम आंद्रा वामसी की अगुवाई में थाई और भारतीय बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी तादाद में थाई नागरिक भी आए हुए थे। विशेष पूजा अनुष्ठान के बाद फूलों और इत्र से बने रंग डालकर होली खेली गई। दोपहर तक एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चला।  
विज्ञापन

     
मंदिर के बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि थाई और भारतीय संस्कृति परंपरा में काफी समानता है। बौद्ध भिक्षु भदंत ज्ञानेश्वर ने कहा कि किसी भी धर्म, संस्कृति और परंपरा एक दूसरे से मिलकर मानवता के काम करने का संदेश देती है। भंते महेंद्र ने कहा कि दुनिया के अनेक देशों में भारतीय संस्कृति और परंपरा किसी न किसी रूप में स्थापित है। थाई होली सोंगक्रान भी इसी का अंग है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि थाई में नव वर्ष का त्योहार प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मनाया जाता है। यह भी माना जाता है कि सोंगक्रोन शब्द की उत्पत्ति देवनागरी लिपि और संस्कृत भाषा के शब्द संक्रांति से हुई है। संचालन टीके राय ने किया। अंत में आए हुए आगंतुकों के प्रति भंते सोंक्रान ने आभार ज्ञापित किया।       

इस मौके पर भंते नंदरतन, भंते अस्सीजी, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, दिनेश शुक्ल, राजन गोंड, रामअधार, वीरेंद्र तिवारी, राजेश मणि त्रिपाठी,  डॉक्टर बीएन सिंह, डॉक्टर आलोक चतुर्वेदी, श्वेता सिंह, सुमित त्रिपाठी, अंबिकेश तिवारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, हरिवंश यादव, मनोज पांडेय, अनिल राव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed