फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   celebrated swami vivekanad birthday

‘स्वामी विवेकानंद से सीख ले नौजवान पीढ़ी’

Fri, 12 Jan 2018 11:26 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 12 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
celebrated swami vivekanad birthday
मुसहर बस्ती में मनाई गई विवेकानंद जयंती। - फोटो : amar ujala
पडरौना। 
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर समेत गांवों में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शैक्षिक संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया और उनके विचार प्रासंगिक बताए गए। इस दौरान वक्ताओं ने उनके शिशु काल से लेकर युवा अवस्था तक की जिक्र की तथा शिकागो में उनके भाषण का वर्णन किया। विद्यालयों में बच्चों की प्रस्तुतियों से सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
नगर के हनुमान इंटर कॉलेज में जयंती के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर पीआर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। इसलिए युवा उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। कार्यक्रम को प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, भुवनेश्वर त्रिपाठी, प्रकाश कुमार, आलोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन

यूएनपीजी कॉलेज में आस्था संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर एएन त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी जी के विचारों पर चलने वाला युवा हमेशा सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। इस दौरान डॉक्टर जेपी जायसवाल, आदित्य दीक्षित, धनंजय दीक्षित सुनील, दीपक जायसवाल, आशुतोष मिश्र, सुधीर मणि, मनीषा तिवारी, महेश शर्मा, पूजा तिवारी, ज्योति सोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के महर्षि बाल विद्या मंदिर में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अल्प आयु में ही अपने विद्वता के बल पर शिकागो में जाकर भारत का नाम विश्व में गौरवान्वित किया। स्वामी जी के ज्ञान और ओज से प्रभावित होकर विदेशी लोग भी उनके मुरीद हो गए। इस मौके पर ज्योति यादव, प्रीती सिंह, अनामिका, राजीव रंजन, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार, संगीता दूबे आदि मौजूद रहे। 
इसी तरह एसटी कम्प्यूटर इस्टीच्यूट पडरौना में डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव व सरदार पटेल महाविद्यालय हरैया बुजुर्ग में प्रबंधक रामप्रताप सिंह ने पुष्पार्चन कर स्वामी जी के विचारों को व्यक्त किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस ऱ्दौरान रणजीत मल्ल, रवि कुमार मौर्य, नागेंद्र तिवारी, सर्वेश सिंह, सुमीत, प्रियंका, नंदकुमार भारती आदि मौजूद रहे। 
फोटो है। 
विवेकानंद ने हिंदू धर्म की नई परिभाषा गढ़ी : बागी अंशुमान 
कसया। 
विश्व की सभ्यताएं स्वामी विवेकानंद के विचारों की ऋणी हैं। एक युवा संन्यासी ने संपूर्ण विश्व को भारत की सार्वभौमिकता व वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से परिचित कराया। विवेकानंद ने पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को लेकर एक नई परिभाषा गढ़ी। ये बातें स्वामी विवेकानंद के जयंती समारोह पर कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में बागी अंशुमान पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने संसार को भारतीय दर्शन और वेद का पाठ पढ़ाया। आज पूरी दुनिया में युद्ध और उन्माद फैला हुआ है, वहीं विवेकानंद लोगों को शांति और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते हैं। इसके पहले कुशीनगर मुख्य गेट के सामने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रिंस गुप्ता, प्रीति शुक्ला, राकेश, प्रिंस पांडेय, अनुशा राय, योगेश पांडेय, अजीत आदि मौजूद रहे। 

युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद जयंती 
तमकुहीरोड। सेवरही में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा के साथ उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को सेवरही के अंबिका नवोदय स्कूल व लिटिल फ्लॉवर चिल्ड्रेन स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। प्रहलाद केशरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के अग्रदूत थे। उन्होंने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति एवं धर्म का प्रचार करके मानवता का संदेश दिया। वह युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर रामाकांत मिश्र, रणवीर प्रताप शाही, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी, विकास मिश्र, सुदीन अंसारी, आरती श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी, सुनील शाही, योगेंद्र राय, संतोष पटेल, लालजी बर्नवाल, परवेज आलम, देवेंद्र मिश्र, अरविंद यादव, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 
लक्ष्मीगंज। शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसुम्ही में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्चना कुशवाहा, द्वितीय पुरस्कार नीतू मद्धेशिया व तृतीय पुरस्कार विद्या कुशवाहा को दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर मनिषा सिंह, डॉक्टर राधेगोविंद शाही, चंदन गोविंद राव, पंकज, रुकसार, काजल आदि मौजूद रहे। 
तभी विश्व गुरू बनेगा भारत
तमकुहीराज। स्वामी विवेकानंद जैसे युग पुरुष धरती पर कभी-कभार ही पैदा होते हैं। युगी पुरुष के रूप में विश्व पटल पर अपना लोहा मनवाने वाले महान व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वामी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही भारत विश्वगुरु बन सकता है। ये बातें सेवरही स्थित तरया लच्छीराम के परमहंस धाम में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दलजीत कौर ने कहीं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। 
पूर्व जिलाधिकारी विनोद शंकर चौबे ने कहा कि भारतीय वेदांत दर्शन के वैश्विक व्याख्याता व भारतीय युवा चेतना के प्रेरणा स्वामी विवेकानंद के योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व मे एकमात्र भारत ही ऐसा देश है जहां ईश्वर को विभिन्न रूपों में देखने के बावजूद महात्माओं, मनीषियों व महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर लोग उनका अनुकरण करते हैं। कार्यक्रम को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, संजय श्रीवास्तव आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शैलेंद्र पांडेय, प्रदीप राव, अमरनाथ चौबे, विरेंद्र ओझा, रमेश पाल, श्रीकृष्ण पांडेय, अनिल यादव, मदन पांडेय, प्रेमचंद यादव आदि मौजूद रहे। 

इसके अलावा सेवरही के ब्लॉक सभागार में भाजपा नेता शिव कुमार पाठक व संतराज यादव की अगुवाई में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, अजय तिवारी, जयंत सिंह, केशव पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, जगदम्बा सिंह, संदीप तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, ओसियर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed