फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   celebrate the festival in a peaceful manner : DM

गाइडलाइन के तहत सौहार्द पूर्वक मनाएं बकरीद: डीएम

Thu, 30 Jul 2020 07:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
celebrate the festival in a peaceful manner : DM
गाइडलाइन के तहत सौहार्द पूर्वक मनाएं बकरीद: डीएम
विज्ञापन

पडरौना। बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में मुस्लिम धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। घर में ही बकरीद की नमाज अदा करने और सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने में हर व्यक्ति से सहयोग की अपेक्षा की गई।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द पूर्वक और सरकार की गाइडलाइन के तहत मनाएं। कहीं भी समूह में एकत्र न हों। मास्क का उपयोग और सामाजिक दूरी का ख्याल हर कोई रखे। तभी इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि बकरीद की नमाज घर पर रहकर अदा करें। कहीं भी भीड़ न जुटाएं। इस बीमारी के संक्रमण को रोकने और सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वालों के बारे में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया, खड्डा शिवस्वरुप, प्रतिसार निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, पीआरओ गोपाल पांडेय आदि मौजूद थे।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं त्योहार
बोदरवार। स्थानीय बाजार स्थित पुलिस चौकी परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बक़रीद और रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की अपील की गई।
कप्तानगंज एसओ संजय मिश्र ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एक दूसरे के साथ दो गज की दूरी का पालन करना जरूरी है। इसलिए सामाजिक दूरी बनाकर ही बक़रीद और रक्षाबंधन का त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि शासन के गाइड लाइन के अनुपालन में किसी भी तरह की कोतहाई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र कुमार राय, श्रीनिवास गुप्त, अयोध्या प्रसाद, बबलू सिंह, राम कृपाल निषाद, हरिप्रसाद चौधरी, रामनिवास गुप्त, राजकमल मद्घेशिया, दुर्गेश कन्नौजिया, नागेंद्र यादव, सोनदेव यादव, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed