फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Celebrate festivals in coordination with each other, do not pay attention to rumours.

Kushinagar News: आपस में समन्वय स्थापित कर मनाएं त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान

Sat, 20 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Celebrate festivals in coordination with each other, do not pay attention to rumours.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के त्योहार को आपसी समन्वय से मनाने की अपील की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि त्योहार पर किसी भी नई परम्परा की शुरुआत नहीं होगी। किसी भी तरह की समस्या हो तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी त्योहार उत्साह और सद्भावना का प्रतीक होता है। आपसी समन्वय से त्योहार बनाने पर उसका आनंद दो गुना हो जाता है। इसलिए सभी लोगों को स्वस्थ्य और स्वच्छ माहौल में सभी त्योहार मनाने चाहिए। सोशल मीडिया पर फैले अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी तरह की असहज स्थिति होने पर प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर समाज में शांति व्यवस्था भंग होने से बचाया जा सकता है। एएसपी निवेश कटियार ने कहा कि जिले में करीब 1716 स्थानों पर मूर्ति स्थापित कराई जाएगी। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, एसडीएम सदर ऋषभ पुंडीर, तकुहीराज एसडीएम अर्चना मिश्रा, कसया सीओ कुंदन सिंह, खड्डा सीओ उमेश चंद्र भट्टी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed