फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cdo warned mic

Kushinagar News: खराब प्रगति वाले एमवाईसी को सीडीओ ने लगाई फटकार, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
cdo warned mic
फोटो है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं एमडीए अभियान की बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने सभी अन्तर्विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व टीम भावना के साथ कार्य योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित कराने के निर्देश दिए। बैठक में खराब प्रगति पर एआईसी को सीडीओ ने फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण लेने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई तक आयोजित होगा। दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता के लिए 16 से 31 जुलाई तक जिले में दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इन बीमारियों के बचाव और उसके उपचार के संबंध में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से जागरूकता संबंधी स्टीकर चस्पा कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी विभाग सहयोग करें। अभियान में प्रभावी भूमिका निभाने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, शिक्षक और ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुखार, टीबी रोगी और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में खराब प्रगति वाले एमवाईसी को फटकार लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।

इस दौरान सीएमओ डाॅ. सुरेश पटारिया, एसीएमओ डाॅ. संजय गुप्ता, सीएमएस डॉ. एचएस राय, डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed