{"_id":"695ebc48963767b46b02c823","slug":"cdo-takes-strict-action-against-negligence-in-geotagging-directs-completion-within-three-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152249-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जियो टैगिंग में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, तीन दिन में पूरा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जियो टैगिंग में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, तीन दिन में पूरा करने का निर्देश
Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के तहत जनपद में 9 जुलाई 2025 को एक ही दिन में लगाए गए 39 लाख 72 हजार 500 पौधों की देखरेख, सुरक्षा, जीवितता और जियो-टैगिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें वन विभाग द्वारा 10,49,600 तथा अन्य 23 विभागों द्वारा 29,22,900 पौधों का रोपण किया गया था।
समीक्षा के दौरान सामने आया कि गृह एवं राजस्व विभाग द्वारा अब तक जियो-टैगिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। इस पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को तीन दिवस के भीतर शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
बैठक में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। गंगा ग्राम सेवा समिति के गठन, वेटलैंड के चिन्हांकन, नालों की टैपिंग, ग्रीन चौपाल संचालन, जैव विविधता समिति के गठन तथा जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने जैसे कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ वरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, डीसी मनरेगा राकेश उपस्थित रहे।