फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CDO inspected the night shelter, reprimanded when food was not prepared

Kushinagar News: सीडीओ ने रैन बसेरे का किया निरीक्षण, नहीं बना था भोजन तो लगाई फटकार

Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
CDO inspected the night shelter, reprimanded when food was not prepared
पडरौना। बढ़ती सर्दी को देखते हुए मंगलवार की देर रात सीडीओ ने शहर के जलकल रोड परिसर में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन नहीं बनने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए वहां मौजूद लोगों को रात का भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मंगलवार की देर रात सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान छह लोग रुके मिले थे। उन्होंने रैन बसेरा के सभी कमरों का निरीक्षण किया, जहां महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरे आरक्षित मिले। रैन बसेरा में पर्याप्त मात्रा में रजाई, गद्दा उपलब्ध मिला। रैन बसेरा के बाहर अलाव भी जलता मिला, लेकिन वहां रुके लोगों के लिए भोजन पकता नहीं मिला तो सीडीओ ने नाराजगी जताईं, जिस पर वहां तैनात कर्मचारियों ने कहा कि यहां ठहरने वाले लोगों के लिए बाहर से भोजन मंगाया जाता है। इस पर सीडीओ ने रैन बसेरा में तैनात कर्मचारियों को ठहरने वाले लोगों को रात का भोजन और सुबह का नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed