{"_id":"6a46c04a15d8516b24097f5d","slug":"cdo-distributed-toolkits-to-beneficiaries-of-the-vishwakarma-yojana-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162977-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को सीडीओ ने दी टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को सीडीओ ने दी टूल किट
Fri, 03 Jul 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
सपहा में श्रमिकों को सम्मानित करती सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव।संवाद
- फोटो : 1
पडरौना। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद दर्जी ट्रेड के लाभार्थियों को टूल किट वितरित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सीडीओ अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर उन्हें उद्यम स्थापना के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।