फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cc camera related news

नगर से लेकर गांव तक सीसी कैमरा लगवाने की मुहिम

Sun, 26 Jun 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
cc camera related news
नगर से लेकर गांव तक सीसी कैमरा लगवाने की मुहिम
विज्ञापन

- मुख्य कस्बों से लेकर गांव में चौपाल लगाकर पुलिस कर रही अपील
- ग्राहक सेवा केंद्र और स्वर्ण व्यापारियों की दुकानों पर कैमरे लगाने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जिले में लूटपाट और छिनैती की घटनाओं में शामिल बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस सीसी कैमरों की मदद लेगी। नगर से लेकर गांव तक छोटी-बड़ी दुकानों, बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र, स्वर्ण कारोबारियों की दुकान सहित अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पुलिस ने मुहिम शुरू की है।
हर थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसी कैमरे लगवाने के लिए रोजाना चौपाल लगाकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी लोग सीसी कैमरे लगवाएं। इससे सुरक्षा के साथ-साथ कोई वारदात होने पर बदमाशों की धर-पकड़ करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर बाजार, ओझवलिया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर सात लाख पांच हजार रुपये लूट लिए थे। युवक रुपये लेकर ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था। इस घटना में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसलिए पुलिस सीसी कैमरे लगवाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने व्यापारियों के साथ बैठक में की अपील
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सीसी कैमरे लगवाने, एक कैमरे का मुंह सड़क की ओर रखने, किसी असामान्य गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव का देते हुए हर सहयोग देने का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा ने हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि न घटनाओं पर पूर्ण रूप से विराम लगाने के लिए व्यापारियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रतिष्ठानों पर सीसी कैमरे जरूर लगवा लें। जिसमें कम से कम एक कैमरे की लोकेशन सड़क की तरफ हो। नाइट विजन कैमरे लगाएं जिससे रात में भी रिकार्डिग हो सके। व्यापारी नेता संजय सिंह पटेल ने भी दुकानों पर सीसी कैमरा लगाने की वकालत की। हरेंद्र तिवारी, जितेंद्र सिंह, धर्मेद्र सिंह, संजीव गुप्ता, हाजी अब्दुल गफूर अंसारी आदि ने अपनी बात रखी। बैठक में एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, उपेंद्र सिंह, जेपी गुप्ता, कृष्णा कुशवाहा, धर्मेंद्र मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सीसी कैमरे लगाए जाने की अपील लोगों से की जा रही है। थानावार बैठक करके व्यापारियों और आमजन मानस को जागरूक किया जा रहा है। कैमरों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।
- धवल कुमार जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed