फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cbcid inspect double murder insection

सीबीसीआईडी ने शुरू की डबल मर्डर की जांच

Sat, 05 Nov 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
cbcid inspect double murder insection
सीबीसीआईडी ने शुरू की डबल मर्डर की जांच
विज्ञापन

- मार्च 2019 में बंधुछपरा गांव के दो युवकों की हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के बंधुछपरा गांव के दो युवकों की निर्मम हत्या की गुत्थी सीबीसीआईडी सुलझाने में जुट गई है। चार वर्ष पूर्व हुई इस घटना में पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों को जेल भेजा था। एक पक्ष पुलिस की कहानी को गलत बताते हुए हाईकोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने सीबीसीआईडी को जांच का जिम्मा सौंपा है।
शुक्रवार को सीबीसीआईडी की एएसपी (जांच अधिकारी) रचना मिश्रा ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव में पहुंचकर घटना से जुड़े लोगों से जानकारी प्राप्त की और लिपिबद्ध किया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मार्च 2019 में बंधूछपरा गांव के पास नहर की पटरी पर एक शव बरामद हुआ था। शव का सिर व दोनों हाथ का पंजा गायब था। शव बंधुछपरा गांव निवासी राजकुमार पुत्र चंद्रिका का बताया गया। इस दरम्यान नहर के अंदर से एक और शव बरामद हुआ। उसके सिर में गोली मारी गई थी। इसकी पहचान गांव निवासी टुनटुन के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार के पिता की तहरीर पर पड़ोसियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने नामजद लोगों को हत्या के आरोप मे जेल भेजा दिया था। वर्तमान में सभी जमानत पर बाहर बताए जा रहे हैं। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब टुनटुन के परिजनों ने राजकुमार को जीवित व टुनटुन का हत्यारा बता दिया। उनका यह भी आरोप है कि सिरकटी लाश किसी दूसरे की थी और राजकुमार कहीं छुपा हुआ है।

टुनटुन के घरवाले निष्पक्ष जांच के लिए उच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे और कोर्ट ने सीबीसीआईडी को गुत्थी सुलझाने का आदेश दे दिया। अब यह जांच एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि पुलिस की कहानी व टुनटुन के परिजनों की कहानी में सच कौन है। सीबीसीआईडी की एएसपी रचना मिश्रा के साथ मौजूद खड्डा थाने के एसआई पीके सिंह ने बताया कि डबल मर्डर की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed