फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caught two brother

परीक्षा देने जा रहे दो भाई स्कूल गेट पर धराए

Mon, 04 Apr 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
caught two brother
परीक्षा देने जा रहे दो भाई स्कूल गेट पर धराए
विज्ञापन

- सोमवार को हुई दोनों पालियों की बोर्ड परीक्षा में 7530 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में चल रहे बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे दो मुन्ना भाई को शिक्षकों ने स्कूल गेट पर पकड़ लिया। बीते सात दिनों के बोर्ड परीक्षा में यह पहली कार्रवाई है। इस कार्रवाई से दूसरी के स्थान परीक्षा देने वाले मुन्ना भाइयों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को हुए दोनों पालियों की परीक्षा में पंजीकृत कुल 94278 में से 86748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 7530 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को हुए बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली में हाईस्कूल में विज्ञान व इंटर में मनोविज्ञान व शिक्षा शास्त्र और दूसरी पाली में इंटर की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान श्रीनाथ इंटर कॉलेज बसडीला में हाईस्कूल के गोविंद गुप्ता के स्थान दुर्गेश और आरिफ के स्थान पर अफजल परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा केंद्र पर तलाशी ले रहे शिक्षकों ने संदेह के आधार पर इनसे कड़ाई से पूछताछ कर उपलब्ध अभिलेखों से मिलान की तो ये दोनों दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए केंद्र पर आने की बात स्वीकार की। इसको गंभीरता से लेते हुए केंद्र व्यवस्था को इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में हुई हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 61881 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 56748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत कुल 4290 परीक्षार्थियों में से 4024 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 266 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए। इसीतहर दूसरी पाली में हुई इंटर के जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत कुल 28107 परीक्षार्थियों में से 25976 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2131 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

आज की परीक्षा
मंगलवार को बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटर की फल, एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र, परिधान रचना आदि विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed