{"_id":"5d51a6658ebc3e6cc92d7b45","slug":"caught-snatching-in-temple-kushinagar-news-gkp317484557","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में चेन स्नेचिंग करतीं तीन महिलाएं पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में चेन स्नेचिंग करतीं तीन महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन
बाबा विशेश्वर नाथ महादेव मन्दिर सरेया में चोरी के आरोप में पकड़ी गईं महिलाएं और जुटी भीड़।
- फोटो : KUSHINAGAR
मंदिरों में चेन स्नेचिंग करतीं तीन महिलाएं पकड़ी गईं
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचीं श्रद्वालुओं से चेन स्नेचिंग करती तीन महिलाएं पकड़ी गईं। इन महिलाओं की पिटाई के बाद भीड़ ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु जुटे थे। तमकुहीराज निवासी जगरनाथ मद्घेशिया की पुत्री रोशनी जैसे ही जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करने में जुटी कि एक महिला ने उनके गले के सोने की चेन को झपटा मारकर खींच लिया। अचानक उसकी नजर महिला पर पड़ गई। उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने महिला की पिटाई करने के बाद तमकुहीराज चौकी पुलिस को सौंप दिया। दूसरी घटना पटहेरवा थाना क्षेत्र के शिवसरेया स्थित शिव मंदिर परिसर में घटित हुई। वहां पूजा अर्चना के लिए कई महिलाओं के गले का मंगलसूत्र व चेन चोरी हो गया। पीड़ित महिलाओं के शोर मचाने पर कुछ महिलाएं सतर्क होकर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने लगीं। इसी बीच भीड़ का लाभ उठाते हुए एक महिला ने एक अन्य महिला का मंगलसूत्र निकालने का प्रयास किया, लेकिन महिला की सतर्कता से वह पकड़ी गई। उसकी निशानदेही पर लोगों ने उसके साथ आयी दूसरी महिला स्नेचर को पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पटहेरवा पुलिस दोनों महिला स्नेचरों को अपने साथ ले जाकर पूछताछ में जुट गई। पुलिस की पूछताछ में महिला स्नेचर अपना नाम व पता गलत बता रही थीँ।
चौकी प्रभारी तमकुहीराज यशवंत सिंह का कहना था कि तमकुहीराज शिवमंदिर परिसर से एक महिला स्नेचर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। मामले में आरोपी महिला से पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।