{"_id":"5dd583918ebc3e5496154f13","slug":"caught-fire-in-hut-kushinagar-news-gkp3300782131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, आठ मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, आठ मवेशियों की मौत
विज्ञापन

सेंदुआर के टोला तेलिनिया का मामला, एक लाख रुपये की क्षति का अनुमान
अहिरौली बाजार। सेंदुआर गांव के टोला तेलिनिया में झोपड़ी में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसमें रखा खाने-पीने की सामान जल गया। झुलस कर एक भैंस और सात बकरियाें की मौत हो गई।
गांव के रामललित निषाद ने बताया मंगलवार की रात भोजन के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। अहसास होने पर उनकी नींद खुली तो शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में आग ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया। आग बुझाने में उनकी पत्नी लक्ष्मीना देवी भी झुलस गईं। आसपास के लोगों के प्रयास से कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखे कपड़ा, बर्तन, खाने-पीने के सामान जल गए। एक भैंस और सात बकरियां झुलस कर मर गईं। बताया जता है कि बिजली के तार में स्पार्किंग से झोपड़ी में आग लग गई थी। ग्राम प्रधान उमाशंकर तिवारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन रात में पुलिस नहीं आई। बुधवार की सुबह पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी मुनीब प्रसाद और हल्का लेखपाल रविकांत गुप्ता ने क्षति का आकलन कर बताया कि लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है, रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।