{"_id":"648f59f37256fce42e080266","slug":"caught-and-stored-50-trolley-sand-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-231-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नायब तहसीलदार ने पकड़ा भंडारण किया 50 ट्राॅली बालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नायब तहसीलदार ने पकड़ा भंडारण किया 50 ट्राॅली बालू
Mon, 19 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे खनन अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। नायब तहसीलदार ने क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में करीब 50 ट्राॅली सफेद बालू पकड़ा, जिसे अवैध रूप से भंडारण किया गया था।
एसडीएम ने खनन अधिकारी को पत्र व मोबाइल फोन से सूचना दी, लेकिन दो दिन बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे। इसलिए कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।शुक्रवार को नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव ने क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के उचका टोला में जांच की तो वहां अवैध रूप से भंडारण किया गया लगभग 50 ट्राॅली बालू पकड़ा। यह बालू गांव के पप्पू की जमीन में रखा गया है।
तहसील प्रशासन के अनुसार यह भंडारण गांव के ही एक व्यक्ति ने रखा है। नायब तहसीलदार ने इसकी जानकारी जटहां पुलिस को देते हुए निगरानी के लिए लेखपाल की तैनाती कर दी है। नायब तहसीलदार ने खनन अधिकारी को पत्र भेजकर व दूरभाष पर संपर्क किया एवं पूरे मामले से अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।
नायब तहसीलदार रवि यादव का कहना है कि 50 ट्राॅली से ज्यादा बालू भंडारण किया पकड़ा गया है। खनन अधिकारी का दो दिन से इंतजार हो रहा है। इससे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।