फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cattle smuggler with a reward of 25 thousand rupees arrested

Kushinagar News: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को दबोचा

Thu, 20 Nov 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler with a reward of 25 thousand rupees arrested
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा गांव निवासी वेदप्रकाश सिंह पर पटहेरवा में पशु तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा सेवरही थाने पर भी कई केस हैं। यहां का हिस्ट्रीशीटर भी है। काफी दिनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन इसका पता नहीं लग रहा था। पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दवनहा के वेदप्रकाश की पत्नी और बेटे की मौत हो गई है, इसके बाद से वह घर पर नहीं आता था। इसके खिलाफ सेवरही और पटहेरवा थाने में गो तस्करी के अलावा अन्य मामलों में केस दर्ज है। करीब दो साल से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को पता चला कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक पावर प्लांट में छिपकर रहा था। वहां पर पुलिस ने दबिश दिया तो भागकर घर चला आया।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को उसको घर से गिरफ्तार कर लिया। सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि 25 हजार के इनामी वांछित था। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed