फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Caste equation broken, BJP wins

Kushinagar News: जातीय समीकरण टूटा, भाजपा के पाले में आई जीत

Wed, 05 Jun 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Caste equation broken, BJP wins
पकवा इनार। लोकसभा कुशीनगर के चुनाव में शुरुआत में जातीय समीकरण प्रभावी दिखाई दिया। लेकिन, मतदान की तिथि के घटने के साथ जातीय समीकरण टूटकर भाजपा के पाले में आकर जीत दिलाई है। गठबंधन की तरफ से कुशीनगर लोकसभा सीट पर खेले गए ओबीसी कार्ड भी काम नहीं आया। इसका नतीजा रहा कि जातीय समीकरण के आधार पर जीत पक्की मानने वाले इंडी गठबंधन व सपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन

कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे इंडिया गठबंधन व सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार जातीय समीकरण साधते हुए जीत पक्की करने चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनावी प्रचार अभियान के शुरुआती दौर में लोकसभा सीट के पांच विधानसभा कुशीनगर, हाटा, रामकोला, खड्डा और पडरौना में यादव, मुस्लिम और सैंथवार समाज से चुनावी विजय रथ फहराने का आगाज काफी प्रभावशाली दिखाई दिया। देहात से लेकर शहर तक हर जगह चुनावी चर्चाओं के बीच जातीय गणित से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत समर्थक, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मान रहे थे। लेकिन, शुरुआत की जातीय समीकरण व जोड़-तोड़ मतदान की तिथि एक जून तक आते-आते कमजोर पड़ गई। इसका नतीजा यह हुआ कि भाजपा ने जातीय समीकरण के प्रभाव से निकलकर जीत का परचम फहराया है। जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की तरफ से जातीय समीकरण को साधने के भरपूर कोशिश की गई, लेकिन वह जीत में तब्दील नहीं हो सका। हालांकि जीत में पूर्व के चुनाव से भाजपा इस बार कम मतों के अंतर से जरूर जीत दर्ज की है। इसलिए भाजपा के विजयी उम्मीदवार को आगे राजनीतिक कार्ड खेलने के लिए आने वाले पांच वर्ष में और बेहतर कार्य करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed