{"_id":"5fad25d08ebc3e9bc202d0ef","slug":"cash-and-jewellary-theft-from-trader-s-house-kushinagar-news-gkp3729851107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोधी छपरा गांव में पशु व्यवसायी के घर से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोधी छपरा गांव में पशु व्यवसायी के घर से नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के पशु व्यवसायी के घर बुधवार की रात चोरी हो गई। व्यवसायी ने पौने चार लाख रुपये और जेवरात समेत घर में रखे अन्य कीमती सामान चोरी हो जाने की तहरीर दी है। घटना की जानकारी होने पर एसओ ने पीड़ित के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एक सप्ताह पूर्व भी इस गांव में चोरी हुई थी।
बोधीछपरा गांव के मजहर के घर में बुधवार की रात में छत के रास्ते चोर घुस गए और कमरे में बैग में रखे तीन लाख पचहत्तर हजार रुपये, जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घर में बिखरे पड़े सामान देखकर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। मजहर ने इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी। मजहर के घर में चोरी की सूचना पर गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीन नवंबर को ही जितेंद्र यादव के घर से भी 15 हजार रुपये, जेवर, कपड़े आदि चोरी हो गए थे। दोपहर बाद एसओ हनुमानगंज विभा पांडेय मजहर के घर पहुंचीं और वारदात की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिल गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। मामले की छानबीन चल रही है।
झोपड़ी में बंधी भैंस चोरी
खड्डा। थाना क्षेत्र के हथिया गांव में घर में बंधी भैंस चोरी हो गई। पीड़ित पशुपालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हथिया गांव की तेतरी देवी की तरफ से खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बुधवार को घर के लोग भोजन कर सो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जागने के बाद पता चला कि भैंस चोरी हो गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।