फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cash and goods destroyed in fire in two residential huts

Kushinagar News: दो रिहायशी झोपड़ियों में आग से नकदी व सामान नष्ट

Sun, 07 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods destroyed in fire in two residential huts
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चन्द्रौटा गांव निवासी झुंनी खातून के घर में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। इसके अलावा एक और रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें घर में रखा नकदी सहित आभूषण और तीन बकरियां जल गईं। मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ी और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गांव की पीड़ित झुंनी खातून ने बताया कि शाम को भोजन कराकर पहले सास को सुला दिया। इसके बाद बच्चों के साथ सो गई। रिहायशी झोपड़ी के घर में रात में अचानक धुंआ भरने के कारण नींद खुली तो देखा कि मेरा घर जल रहा है। बच्चे और सास जोनिया आग की लपटों में घिर गए थे। किसी तरह बाहर निकाला। आग ने नवी रशूल का घर भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

नवी रशूल के घर में गेंहू जल गया। तीन बकरियां जल गईं। झुंनी खातून के घर में रखा आभूषण सात हजार नकदी व अन्य सामान जल गए। लेखपाल अमन कुमार ने बताया कि दो रिहायशी झोपड़ियां व तीन बकरियों सहित अन्य सामान का रिपोर्ट बनाकर तहसील को भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed