फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for kidnapping of two girls

खड्डा पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case registered for kidnapping of two girls
दो किशोरियों के अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी हैं किशोरियां
कीमती सामान और आभूषण साथ ले जाने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थानाक्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले दो किशोरियां घर से जेवर और कीमती सामान के साथ लापता हो गई हैं। गांव के ही एक युवक पर इन्हें भगाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला की तरफ से तहरीर में बताया गया है कि बीते नौ अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय भतीजी लापता हो गईं। साथ में घर के जेवर भी ले गई हैं। महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास से एक मोबाइल मिला था, जिसे गांव के ही एक युवक ने दिया था। महिला ने उसी युवक पर दोनों किशोरियों को भगाने का संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ आरके यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्जकर किशोरियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही किशोरियों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed