फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for kidnapping of girl

Kushinagar News: युवती के अपहरण का केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered for kidnapping of girl
समउर बाजार। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के युवक पर तीन सहयोगियों के साथ 22 वर्षीय बेटी भगाने का आरोप लगाया है। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। तहरीर में युवती के पिता ने कहा कि नौ अप्रैल की सुबह करीब चार बजे उनकी बेटी शौच के लिए गई थी। पहले से घात युवक ने तीन सहयोगियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के समय वह तीस हजार रुपये भी अपने पास रखी थी। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----
लड़की भगाने के मामले में पांच पर केस दर्ज
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के पांच लोगों पर पुलिस ने अपरहण समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि शनिवार की रात करीब 10 बजे खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच लोगों ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गए हैं। इस मामले में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने रविवार को सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

---
मारपीट के मामले में आठ पर केस दर्ज
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। साकिर अली ने तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे घर का बाउंड्रीवॉल बनाव रहे थे। उसी दौरान पट्टीदारों ने ट्रैक्टर से बाउंड्री को तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के जहांगीर अंसारी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि वे ट्रैक्टर और ट्राली से घर के दरवाजे पर मिट्टी भराई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदारों ने गोलबंद होकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष में हुई मारपीट के मामले में आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed