फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for embezzling Rs 5 lakh by giving loan from finance company

Kushinagar News: फाइनेंस कंपनी से ऋण दिलाकर पांच लाख हड़पने का केस दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered for embezzling Rs 5 lakh by giving loan from finance company
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव की 25 महिलाओं को विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से ऋण दिलाने के बाद पांच लाख रुपये लेकर चंपत जालसाज दंपती पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फाइनेंस कंपनी के वर्कर ऋण चुकता कराने के लिए महिलाओं के दरवाजे पर पहुंच रहे हैं और घरेलू सामान उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान जालसाजी की शिकार हुई महिलाओं ने एसपी से मिलकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

नोनिया पट्टी गांव की मुन्नी, निशा समेत 25 महिलाओं का फर्जी पहचान पत्र बनवाकर गांव के अकबर और उसकी पत्नी राबिया ने विभिन्न कंपनियों से महिलाओं के नाम पर पांच लाख रुपये ऋण ले लिया। अकबर ने कहा कि आप लोगों को किस्त में इतने रुपये कम जमा करने पड़ेंगे। महिलाओं ने तय किस्त जमा करती गईं। पांच लाख रुपये बचा तो फाइनेंस कंपनी के वर्करों से कहा कि इतने रुपये पहले ही अकबर और उसकी पत्नी ले चुकी हैं। फाइनेंस कंपनी के वर्करों ने कहा कि अकबर ने एक भी रुपया फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं किया है। उससे कंपनी का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

यह सुनकर महिलाएं घबरा गईं और अकबर के घर पहुंचीं तो पता चला कि अकबर अपनी पत्नी के साथ किसी शहर में काम करने गया है। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। उधर, फाइनेंस कंपनी के वर्कर ऋण जमा करने के लिए महिलाओं पर दबाव बनाने लगे। ऋण जमा नहीं करने पर दरवाजे पर बंधे जानवर और घरेलू सामान उठा ले जाने की धमकी दी। इससे परेशान महिलाओं ने एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अकबर और इसकी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि केस दर्ज कर जालसाज दंपती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed