फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against six people in case of dowry harassment and assault

Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज

Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six people in case of dowry harassment and assault
दुदही/गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव की महिला की शिकायत पर थाना विशुनपुरा की पुलिस ने बिहार राज्य के रूपही गांव निवासी पति, सास, ससुर समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव निवासी मंजू कुशवाहा का विवाह 18 अप्रैल 2024 को बिहार राज्य के भितहा थाना क्षेत्र के रूपही बड़ा टोला निवासी नीतीश कुशवाहा के साथ हुई है। मंजू का आरोप है कि शादी में पिता उपहार में 3 लाख 15 हजार नगद, गहने, फर्नीचर व अन्य समान देकर विदाई की, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। गाड़ी न मिलने पर उसे घर से निकाल दिया। इसको लेकर 29 सितंबर को मठिया माफी दुर्गा मंदिर पर पंचायत हुई। वहां भी ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे और साथ रखने से इनकार कर दिया। इस पर उसने विशुनपुरा थाने में तहरीर दी। मंजू कुशवाहा की तहरीर पर थाना विशुनपुरा की पुलिस ने पर उसके पति नीतिश कुशवाहा, ससुर रविंद्र, सास आरती देवी, देवर अंकित, ननद निशा ग्राम रुपही बड़ा टोला थाना भितहा प.चं. बिहार व मामा गुड्डू निवासी ग्राम छितौनी थाना हनुमानगंज पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed