{"_id":"6750b24f013287956e0ab614","slug":"case-registered-against-nine-people-on-sand-mining-charges-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127604-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बालू खनन के आरोप में नौ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बालू खनन के आरोप में नौ लोगों पर केस दर्ज
Thu, 05 Dec 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। छोटी गंडक से बालू खनन की शिकायत पर खनन अधिकारी ने छापा मारा तो शिकायत सही मिली। खान अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की शह पर काफी दिनों से बालू खनन का खेल चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई के बाद खनन माफिया भूमिगत हो गए हैं।
गंडक नदी से माफिया बालू खनन कर बेचते हैं और एकत्र किए है। इसकी शिकायत किसी ने उच्चाधिकारियों से की थी। मंगलवार को खनन अधिकारी अभिषेक सिंह टीम के साथ पहुंचे तो बालू खनन होता मिला। विश्वनाथपुर घाट पर बालू का ढेर लगा था। खनन अधिकारी की जांच में इन घाटों पर राजू यादव, राजन साहनी, टीमल साहनी, सिकटिया घाट एवं पुरैनी घाट पर मंजीत गुप्ता, गुलशन राव, जितेंद्र यादव व काजू कुशवाहा की संलिप्तता मिली।
खनन अधिकारी अभिषेक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया। सीओ उमेश भट ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
--
मंनीत कर चुका है टीम पर हमला
-रामकोला और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंडक नदी में सख्ती के बावजूद बालू खनन का खेल चलता है। खनन माफिया का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि छापेमारी से पूर्व उन तक सूचना पहुंच जाती है। कुछ माह छापेमारी के लिए पहुंची खनन विभाग की टीम पर मंजीत गुप्ता ने साथियों के साथ हमला कर दिया था। इसमें होेमगार्ड समेत कई लोग चोटिल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। बड़े पैमाने पर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बालू खनन का खेल चल रहा है।