फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against Kotedar for missing sugar and grains from stock

Kushinagar News: स्टॉक से चीनी और अनाज गायब होने पर कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Kotedar for missing sugar and grains from stock
मथौली बाजार। स्टॉक से चीनी व खाद्यान्न गायब होने पर डीएम के निर्देश पर कप्तानगंज के पूर्ति निरीक्षक ने नारायणपुर के कोटेदार पर थाने में केस दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। साथ ही कोटे की दुकान भी निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के गांव नारायणपुर गांव के कोटेदार जुबैर अहमद के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक बीएन सिंह ने जांच की थी। जांच के दौरान हुए स्टाॅक के सत्यापन में चावल 67.59 क्विंटल, गेहूं 41.3 क्विंटल व चीनी 33 किग्रा गायब था, जबकि वितरण रजिस्टर के हिसाब से स्टॉक में सामग्री अवशेष होनी चाहिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई इस जांच में अवशेष सामग्री का स्टॉक शून्य मिला था। इसकी रिपोर्ट कप्तानगंज के एसडीएम व्यास नारायण उमराव को दी गई थी। उन्होंने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी थी। डीएम के निर्देश पर कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज कराया गया है। एसडीएम के निर्देश पर आरोपी कोटेदार के कोटे की दुकान को भी निलंबित कर दिया गया है। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि कोटेदार के पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed