फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against father and two sons for embezzling money in the name of selling land

Kushinagar News: जमीन बेचने के नाम पर रकम हड़पने वाले पिता और दो बेटों पर केस दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case registered against father and two sons for embezzling money in the name of selling land
- एक साल पहले जमीन बेचने के पर लिया था रुपया, अब दे रहे जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- बैनामा के लिए लिखा जा चुका था स्टांप, रजिस्ट्री कार्यालय से चकमा देकर भागे थे आरोपी

पडरौना। जमीन बेचने के लिए 15.19 लाख रुपये हड़पने वाले पिता और दो बेटों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बैनामा के लिए स्टांप लिखने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय से चकमा देकर भाग गये। पीड़ित का आरोप है कि एक साल से आरोपी टरका रहे थे। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

तरयासुजान के अहिरौलीदान गांव निवासी मौलाद्दीन अंसारी से एक साल पूर्व सिसवा अव्वल गांव निवासी हारून सैफी ने 15.19 लाख रुपये बाकखास में जमीन बेचने के नाम पर लिए थे। जमीन का सौदा होने के तय रकम मौलाद्दीन अंसारी दे दिए। एक साल पूर्व जमीन बैनामा के लिए हारून सैफी तमकुहीराज तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। जमीन बैनामा के लिए स्टांप खरीद लिया गया। विक्रय विलेख तैयार हो गया और उस पर क्रेता, विक्रेता का हस्ताक्षर भी हो गया। रजिस्ट्रार के सामने पेशी के दौरान हारून सैफी के बेटे इसराफिल सैफी, असरफ सैफी पहुंचे और चकमा देकर अपने पिता को लेकर भाग गए। कुछ दिन बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में हारून सैफी ने लिए गए रुपये को एक माह के अंदर लौटाने का वादा किया, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किया। पुलिस इस मामले में पिता और दोनों बेटों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज की है। तरयासुजान इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed