{"_id":"6293b4ba9f7914424227d941","slug":"case-registered-against-accused-of-attacking-two-constables-kushinagar-news-gkp438586015","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाहियों पर हमला करने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिपाहियों पर हमला करने के आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने हमलावर को भेजा जेल
खड्डा(कुशीनगर)। दो सिपाहियों पर शनिवार को जानलेवा हमला करने के आरोपी रजनू के विरुद्ध पुलिस ने जान से मारने की कोशिश, आर्म्स एक्ट, 7 सीएलए सहित गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद किया है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। घायल सिपाही मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि प्रेमनरायन वर्मा की हालत में सुधार हो रहा है।
सिपाही मासूम अली के मौखिक बयान व एसओ धनवीर सिंह की तहरीर पर दो अपराध संख्या से आयुध अधिनियम, हत्या के प्रयास, लोकसेवक पर हमला, जानबूझकर लोक शांतिभंग व अपमान करने, जान से मारने की धमकी एवं 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को ही आरोपी राजनू अली निवासी ग्राम धर्मदासपुर थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से हथियार (दाब) को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हमलावर को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक जब रजनू अली से हमला करने के पीछे का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह मजदूरी करने आया था। मुझे कुछ लोगों को मारना था। क्योंकि मैं जीवन से तंग आ गया हूं। सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक जांच में आरोपी सिरफिरा प्रतीत हुआ है।
विज्ञापन
...
जिले में सरकारी कर्मी पर दूसरी बार हमला
पडरौना। 17 सितंबर, 2018 को डीएम कार्यालय की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सुदामा गुप्ता पर फरियादी के रूप में आए एक युवक ने हमला कर दिया था। धारदार हथियार से गर्दन पर किए गए प्रहार के चलते होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी की पहचान नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के गांव पचफेड़ा निवासी इनायत अली के रूप में हुई थी। संवाद