{"_id":"6771988616e2e566d2092f64","slug":"case-registered-after-displeasure-of-family-members-accused-released-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129306-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परिजनों की नाराजगी के बाद केस दर्ज, आरोपी को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परिजनों की नाराजगी के बाद केस दर्ज, आरोपी को छोड़ा
Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर बालू खनन कर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर बृहस्पतिवार की रात एक मजदूर की मौत गई थी, जबकि दो मजदूर घायल हो गए थे। नाराज परिजनों के धरना प्रदर्शन कर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों की नाराजगी के बाद हरकत में आई पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। तहरीर में परिजनों ने मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत की बात कही है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है।
नगर पंचायत छितौनी के पथलेश्वरनाथ नगर निवासी नीरज उर्फ भीम को बृहस्पतिवार की रात बालू का खनन के लिए सुबाष ने मजदूरी का लालच देकर ले गए थे। बालू लोड कर वापस लौटते समय किसी अधिकारी की आती नीली बत्ती गाड़ी देखकर खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भागने लगे। इसी दौरान पनियहवा चौराहे के पास ट्रैक्टर पर सवार नीरज व दो अन्य मजदूर ट्रैक्टर से गिर गए। ट्राॅली के पहिये के नीचे दबने से नीरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
परिजनों ने पुलिस देकर कार्रवाई की मांग की। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव आने पर मृतक और घायलों के परिजनों ने पनियहवा ढाले पर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। तहरीर में परिजनों ने मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत की बात कही है। ऐसे में आरोपी जेल नहीं भेजा जा सकता, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है।