फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case Pradhan, two secretaries and technical assistants

भ्रष्टाचार : प्रधान, दो सचिवों और तकनीकी सहायकों पर दर्ज होगा केस

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case Pradhan, two secretaries and technical assistants
पटहेरवा। तमकुही ब्लाॅक के मेहदिया बुजुर्ग गांव में 96,631 रुपये के गबन का मामला जांच में पकड़ा गया है। इस मामले में ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर केस दर्ज होगा। गबन के बारह प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली होगी।
विज्ञापन

मेहदिया बुजुर्ग गांव निवासी धनंजय उपाध्याय ने लोकपाल मनरेगा को शिकायती पत्र देकर गांव में बिना मिट्टी कार्य कराए भुगतान की शिकायत किया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पड़री बिशुनदयाल गांव में जिन्न बाबा स्थान से संजय सिंह के खेत तक कागजी कोरम पूरा कर 60,631 रुपये, महदिया में रामलक्षन के खेत से रामनाथ के खेत (डुमरभार) सीमा तक मिट्टी कार्य बिना कराए 36,000 का भुगतान करा लिया गया है। लोकपाल मनरेगा ने गांव में कराए गए कार्यो की जांच किया तो, अभिलेखों में हेराफेरी कर बिना कार्य कराए भुगतान का मामला सामने आया।
विज्ञापन

लोकपाल मनरेगा राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान सरजू प्रसाद, सचिव मिथिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, तत्कालीन सचिव सुनील सिंह व तकनीकी सहायक रविंद्र नाथ मिश्रा ने गलत तरीके सेे कागज तैयार कर सरकारी धन का गबन किया है। सभी के वेतन से ब्याज सहित राज कोष में जमा कराया जाएगा और पटहेरवा थाने में केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed