फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case on si and so

एसओ और एसआई पर मुकदमा दर्ज

Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
case on si and so
एसओ और एसआई पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सहयोगियों पर भी हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में रविवार को एसओ और एसआई में हुई मारपीट के मामले की सीओ ने जांच की। जांच में दोनों पक्ष दोषी मिलने पर एसपी ने एसओ और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक आरक्षी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, एसओ पवन सिंह और एसआई अजय सिंह पर एसपी के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना में तैनात एसआई अजय सिंह पर आरोप है कि शुक्रवार को परसौनी पेट्रोलपंप पर जाकर कर्मचारियों व मैनेजर के साथ असलहा दिखाकर मारपीट की, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसआई को निलंबित कर दिया था और पेट्रोल पंप विवाद में ही जांच के बाद शनिवार को इंस्पेक्टर पवन सिंह भी लाइनहाजिर कर दिए गए थे।
विज्ञापन

रविवार को निलंबित एसआई अजय सिंह से किसी बात को लेकर आरक्षी मनोज सिंह, कांस्टेबल विजय पाल व थानाध्यक्ष पवन सिंह के बीच मारपीट हो गई। एसआई ने वीडियो वायरल कर अधिकारियों से शिकायत की। आरोप लगाया कि कांस्टेबल विजय पाल, आरक्षी मनोज सिंह व एसओ पवन सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और लॉकअप में डालकर मोबाइल में सुरक्षित कई साक्ष्य को मिटा दिया गया है। इस मामले में एसपी सचिन्द्र पटेल ने सीओ खड्डा को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। सीओ ने बताया कि इस आधार पर दोषी मानते हुए एसपी ने इंस्पेक्टर पवन सिंह, कांस्टेबल विजय पाल को निलंबित करते हुए आरक्षी मनोज सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। एसआई अजय सिंह पहले से ही निलंबित हैं। परसौनी के पेट्रोल पंप के मैनेजर की तहरीर पर निलंबित एसआई अजय सिंह और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर निलंबित इंस्पेक्टर पवन सिंह पर सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ मिथिलेश कुमार राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed