फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case on pradhana charya but alotted prabhar of account sanchalan

मदरसा के आरोपी प्रधानाचार्य को एकल खाते का प्रभार

Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
case on pradhana charya but alotted prabhar of account sanchalan
मदरसा के आरोपी प्रधानाचार्य को एकल खाते का प्रभार
विज्ञापन

धोखाधड़ी, गबन, कूटरचना आदि धाराओं में दर्ज है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। धोखाधड़ी, गबन, कूटरचना सहित गंभीर मुकदमे में आरोपी मदरसा के प्रधानाचार्य को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही है। प्रबंध समिति ने पिछले महीने ही निलंबित करने का प्रस्ताव पास किया है। लेकिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने आरोपी को ही मदरसे के एकल खाते का प्रभार सौंप कर शुचिता पर सवाल खड़ा कर दिया है।
खड्डा कस्बे के मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम के प्रधानाध्यापक अवैश अहमद पर बच्चों के मध्याह्न भोजन एवं गलत एरियर भुगतान आदि अनियमितता के गंभीर आरोप के बाद न्यायालय के आदेश के बाद खड्डा थाने में धोखाधड़ी, कूट रचना, गबन आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खड्डा पुलिस विवेचना के क्रम में गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। इसके पूर्व भी 2018 वर्ष में धोखाधड़ी, कूटरचना, गबन आदि का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मदरसे के प्रबंधक सोहराब की अध्यक्षता में 26 मई को बैठक करते हुए प्रधानाध्यापक पर दर्ज मुकदमे व गंभीर आरोप, दागदार छवि के मद्देनजर निलंबित करने एवं दूसरे मास्टर को प्रधानाचार्य का चार्ज देने का प्रस्ताव पास करते हुए, इसके क्रियान्वयन के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सात जून को रिसीव भी करा दिया। साथ ही रजिस्ट्रार निरीक्षक मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कुशीनगर आदि को भी प्रस्ताव की कापी भेज दी।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम के प्रधानाचार्य अवैश अहमद को मदरसे के एकल खाता के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज होने व प्रबंधन की ओर की गई कार्रवाई की जानकारी मुझे नहीं है। उधर, एसओ खड्डा धनवीर सिंह का कहना है कि मदरसे के प्रधानाचार्य अवैश अहमद के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना आदि धाराओं में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed