फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case on MD of Geeta International Public School

स्कूल के एमडी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case on MD of Geeta International Public School
गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के एमडी पर केस
विज्ञापन

छेड़खानी, गाली देने और धमकी देने के आरोप में दर्ज हुआ है मुकदमा
विद्यालय की पूर्व पीआरओ की तरफ से की गई थी एसपी से शिकायत
मंगलवार को छात्रनेताओं ने विद्यालय के गेट पर दिया था धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। सोमवार को खुद को गीता इंटरनेशनल स्कूल की पीआरओ बताने वाली एक महिला ने एसपी से शिकायत की थी। पुलिस ने विद्यालय के एमडी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के लिए कुछ छात्रनेताओं ने मंगलवार को स्कूल गेट पर धरना भी दिया था।
कसया थानाक्षेत्र की निवासी एक महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत की थी। उन्होंने तहरीर में बताया था कि गीता इंटरनेशनल स्कूल में बीते वर्ष 2020 से पीआरओ के पद पर सेवारत थीं। कुछ दिनों बाद ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से बिना उनके पूर्ण बकाए का भुगतान किए विद्यालय से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह अपने बकाए के भुगतान के लिए एमडी से गुहार लगाती रहीं। 12 अगस्त को भी वह एमडी को फोनकर अपने बकाए की मांग कीं। इस पर एमडी आग-बबूला हो गए और अभद्र शब्दों में बातचीत कर धमकी देने लगे। इसका ऑडियो भी बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सोमवार को ही महिला ने एमडी के खिलाफ एक शिकायती पत्र देकर एसपी से न्याय की मांग की थीं। इसके बाद मंगलवार को कुछ छात्रनेता पुलिस प्रशासन की तरफ से एमडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यालय के गेट पर धरना दिया। इसके बाद मंगलवार को अंतत: एसपी के निर्देश पर कुबेरस्थान पुलिस ने एमडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ संजय कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर विद्यालय के एमडी ओपी गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला का 161 का बयान भी हो चुका है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक बोले-
गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के एमडी ओपी गुप्ता का कहना है कि उनकी तथा विद्यालय की छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई है। 23 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से विद्यालय लगातार बंद था। वेतन की शिकायत को महिला ने दूसरे तरीके से रखा। महिला को उसका पति तलाक दे चुका है। उसकी परेशानी सुनकर उसे विद्यालय में काम दिया और उसने यह आरोप लगाया है। साथ ही छात्रनेताओं से भी विद्यालय गेट पर धरना दिलाया गया। उन्होंने कहा कि मुझ पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई है। मुझे प्रशासन पर पूरा भरोसा है, जो भी बात है, वह विवेचना में सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed