{"_id":"64a867daaac5c3432e0278b5","slug":"case-on-4-in-fighting-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1060-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट करने व धमकी देने के मामले में दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट करने व धमकी देने के मामले में दर्ज किया केस
Sat, 08 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के लवनिया के पास एक होटल चलाने वाली महिला के घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस महिला की तहरीर पर दो नामजद समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
बिहार के गोपालगंज जिले के विशंभरपूर थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी एक महिला ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि लवनिया चौराहे पर होटल चलाती हैं। बीते दो जुलाई की सुबह करीब दस बजे गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और होटल बंद कर यहां से चले जाने के लिए कहा।
मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होने पर वे फाजिलनगर सीएचसी पहुंचीं, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पटहेरवा एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।