{"_id":"6138f5248ebc3ee531056fe3","slug":"case-on-15-including-two-nominated-in-nilgai-slaughter-kushinagar-news-gkp4084386164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय वध में दो नामजद समेत 15 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय वध में दो नामजद समेत 15 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलगाय वध में दो नामजद समेत 15 पर केस
नीलगाय की हत्या करने पर गांव में पसरा तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव के टोला सरगटिया में नीलगाय की हत्या करने पर तनाव बना हुआ है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस तत्परता दिखाते हुए दो नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
बांसगांव टोला सरगटिया निवासी कमलेश पाल ने पुलिस की शिकायती पत्र देकर बताया है कि गांव के दो युवकों ने कई लोगों के साथ मिलकर एक गर्भवती नीलगाय का मंगलवार को वध कर दिया। गांव के बच्चों ने देखा तो उसे उठाकर एक खेत में छिपा दिए। जब बच्चों ने शोर मचाया तो उसे वहीं छोड़कर भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद गांव के लोग आरोपी के दरवाजे पर नीलगाय के शव को दफनाने के लिए अड़ गए। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को शमशान में दफनाया। एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में नामजद दो आरोपियों समेत 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।